ग्राम पंचायत निशानी के मातला गांव में भूस्खलन और लगातार हो रही तेज़ बारिश ने लोगों की नींद छीन ली है। प्रभावित दुला राम और राम सिंह ने शुक्रवार सुबह 11 बजे बताया की उनका मकान इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। घर की दीवारों में गहरी दरारें पड़ गई हैं… कई जगह नींव हिल चुकी है। दुला राम ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।