बुरहानपुर के नेहरू स्टेडियम पर खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस से उपलक्ष में जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर की 9 से अधिक टीमों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में सभी टीमों को महापुरुषों का नाम दिया गया है, इसमें विजेता टीम को जिला प्रशासन द्वारा शील्ड और प्रमाण पत्र का सम्मानित किया। शनिवार दोपहर एक बजे यह आयोजन किया गया।