राजमहल प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे ईद ईद मिलाद-उन-नबी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों ने जुलूस निकाला। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान विधायक एमटी राजा ने संबोधित करते हुए मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दी और भव्य आयोजन के लिए आयोजन कमेटी के प्रति आभार व्यक्त किया।