रुद्री थाना प्रभारी अमित सिंह बघेल ने बताया कि ग्राम सोरम निवासी अग्घन ध्रुव आज गुरुवार को नहाने घर से निकला था। जो काफी देर बार भी घर नही आया। जिसका कपड़ा तालाब किनारे पड़ा हुआ था। ऐसे में परिजनों को तालाब में डूबने की आशंका हुई। जिसके बाद इसकी सूचना रुद्री थाने में दी गई। जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। और उक्त व्यक्ति को खोजने गोताखोर बुलाया गया।