चरखी दादरी सहित हरियाणा के सभी 22 जिलों में सोमवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चरखी दादरी सहित 11 जिलो में बारिश का यलो अलर्ट है जबकि बाकि बचे 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं आज चरखी दादरी व बाढड़ा में दिनभर रूक रूककर बारिश हुई है और रविवार शाम 7 बजे तक बारिश हो रही है जिससे कई स्थानों पर जलभराव हुआ है।