दअरसल आज कटरा क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा एक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसरक में किया गया। यहां पहुंचे भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह का फूल मालाओं के साथ स्वागत हुआ। इसके बाद भाजपा विधायक ने जनहित में कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस दौरान भाजपा विधायक ने वृक्षारोपण भी किया।