भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बादीवाला में आपस में लड़ाई झगड़ा करने वाले अमित कंबोज और सचिन कंबोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था को भंग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।