मधुबनी डीएम आनंद शर्मा ने पंडोल उच्च विद्यालय परिसर में चार दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर मधुबनी डीपीआरओ परिमल कुमार,खेल पदाधिकारी,मधुबनी सदर एसडीएम चंदन कुमार झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस संबंध में मधुबनी डीएम आनंद शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जानकारी दिए हैं।