राजसमंद झील लबालब! प्रकृति की अनुपम छटा, एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील छलकी। राजसमंद में स्थित ऐतिहासिक राजसमंद झील पूरी तरह लबालब हो गई है और छलक उठी है। यह नज़ारा देखने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से सेकड़ों की संख्या में लोग झील के किनारे पहुँच रहे हैं। झील के पानी से छलकने का दृश्य मानो एक उत्सव जैसा है।