पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। पुलिस ने रोकते हुए महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से तीखी नोकझोंक की। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से माफी की मांग कर “मातृ शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारे लगाए।