रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रसिया मोहल्ले में शनिवार शाम दहेज विवाद के दौरान पत्थरबाजी हुई। घटना में चार महिलाएं घायल हुईं, जिनमें से दुर्गा कोरी की हालत गंभीर है। घायल लक्ष्मी कोरी ने बताया कि उनकी बहन दुर्गा कोरी के ससुराल वाले दहेज में गाड़ी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने दुर्गा पर जानलेवा हमला किया।