आगामी दुर्गा पूजा को ले ठाकुर गंगटी थाना परिसर में 18 सितंबर गुरुवार की संध्या 6:00 बजे सहायक अमन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल ने विभिन्न गांवों के दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से बारी बारी से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि शांति और सद्भावपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनावें