ऑपरेशन सिंटूर की सफलता पर भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में आलीराजपुर जिले के भाजपा सांगठनिक सोंडवा मण्डल के द्वारा सोमवार शाम 6:00 बजे से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी, तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत एवं मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी द्वारा किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपाकार्यकर्ता एवं नगर के लोग शामिल हुए।