डुमरांव अनुमंडल स्थित दो प्रखंडों में सोमवार की दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। इसकी जानकारी सहायक विद्युत अभियंता आरके दुबे ने रविवार की दोपहर 1 बजे दी है। सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र से जुड़े तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति 8 सितंबर 2025 को बाधित रहेगी।