Download Now Banner

This browser does not support the video element.

औरैया: कोटा से छोड़े गए पानी के बाद यमुना फिर उफान पर, हर घंटे जलस्तर 15 सेमी बढ़ने से जिला प्रशासन हुआ अलर्ट

Auraiya, Auraiya | Aug 24, 2025
यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जनपद में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। कल शाम पांच बजे तक यमुना का जलस्तर 104.91 मीटर दर्ज किया गया था, जो बढ़ते हुए रविवार सुबह आठ बजे तक 107.84 मीटर तक पहुंच गया। नदी का जलस्तर हर घंटे औसतन 15 सेंटीमीटर की रफ्तार से ऊपर चढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने की यह स्थिति कोटा बैराज से छोड़े गए भारी मात्रा में पानी के चलते उत्पन्न हुई है।
Read More News
T & CPrivacy PolicyContact Us