आंवला थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने पति और ससुराल वालों पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।महिला ने शुक्रवार को सुबह आठ बजे दी जानकारी में बताया कि मेरी शादी एक साल पहले आंवला कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद पति दो अनजान लोगों को घर लाया। महिला के विरोध करने पर भी दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।