थानाध्यक्ष जयदीप कुमार दुबे ने बताया कि शीला देवी पत्नी देशराज निवासी बड़हीन पुरवा को उप निरीक्षक मार्कंडेय तिवारी, कांस्टेबल संतोष चौधरी,महिला कांस्टेबल नीरज सिंह ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। ज्ञात हो कि तीन जून को आरोपी महिला की बहू शांति देवी पत्नी दुर्गेश का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला था।।