कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शराब सेवन करने के मामले में महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ सिवनी में विरोध तेज़ हो गया है। गुरुवार को बताया गया कि जिला भाजपा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने कचेहरी चौक पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की।