नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 26 तिलक नगर के नागरिकों को लंबे समय से बंदरों की परेशानी झेलनी पड़ रही थी। आए दिन बंदरों के झुंड गलियों और मकानों की छतों पर आतंक मचाए रहते थे। इस समस्या को लेकर नागरिकों ने नगर निगम से लगातार शिकायत की थी। शनिवार दोपहर 12 बजे करीब नगर निगम की टीम ने तिलक नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने का काम शुरू किया।