चंदवा प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की उच्च स्तरीय जांच करने व रिम्स टू विवाद को लेकर आक्रोश मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता कर रहे थे।