सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने शुक्रवार दोपहर 3:00 नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से सौजन्य भेंट कर केन-बेतवा लिंक परियोजना को उनके संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तारित करने की माँग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह परियोजना विदिशा जिले की तीन विधान सभा और सागर जिले के बीना और खुरई विधानसभा क्षेत्रों तक स्वीकृत है।