मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गनोरा बादरपुर गांव में सोमवार को घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 26 वर्षीय सुनैना देवी, पत्नी विकास कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुनैना देवी और उसके पति विकास कुमार के बीच घरेलू खर्च को लेकर अकसर विवाद होता था।