जामा मस्जिद कमेटी रानीखेत की ओर से ईद-मिलादुन्नबी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को ऐतिहासिक जामा मस्जिद से शांति जुलूस के रूप में निकाला गया। जलूस ज़रूरी बाज़ार, गांधी चौक, सदर बाज़ार से होते हुए पुनः जामा मस्जिद लौटा। जुलूस के उपरांत गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय में मरीजों व अस्पताल कर्मचारियों को फल वितरण किए गए।