यमुना नदी में बड़े जलस्तर के बाद डौकी क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री एवं आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह भदोरिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंप लगाकर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी। इस दौरान डीएम आगरा अरविंद मलप्पा बंगारी जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर मंजू भदोरिया भी मौजूद रही।