जमालपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदौली स्थित जादोपुर महोगनी गांव के पास शनिवार सुबह 8:00 बजे गड़ई नदी का तट बंद टूट गया। इससे किसानों की सैकड़ो बीघा खेती जलमग्न हो गई। किसानों ने स्वयं पहल करते हुए टूटे तटबंध को लकड़ी और बांस की सहायता से मिट्टी डालकर बंद किया। करीब 4 घंटे की मेहनत के बाद वह तटबंध बांधने में सफल हुए।