हरतालिका तीज पर महिलाओं ने पति के लिए रखा 24 घंटे का निर्जला उपवास महुआडांर प्रखंड मुख्यालय में। प्रखंड मुख्यालय में हरतालिका तीज को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। बीते सोमवार को महिलाओं ने संध्या में नहाए खाए के उपरांत 24 घंटे का निर्जला उपवास रखा और मंगलवार की शाम 6 बजे स्थानीय दुर्गा मंदिर महुआडांर में भगवान भोलेनाथ से अखंड सौभाग्य की कामना किया।