रामगढ़ जिला में कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष कौन होगा। इसके लिए प्रखंड वार पार्टी के कार्यकर्ताओं से रायसुमारी किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को दोपहर एक बजे तक चितरपुर एवं शाम छह बजे तक दुलमी प्रखंड में रायसुमारी किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने पसंद के नेताओं के पक्ष में राय दी।