शुक्रवार सुबह 8 बजे चटक धूप खिलने के बाद भी स्यानाचट्टी में यमुनानदी पर बनी झील से उत्पन्न समस्या कम नहीं हो रही। यहां पर झील का जलस्तर लगातार बढ़ने से स्याना चट्टी जलमग्न है। जिला प्रशासन ने फिलहाल झील का जलस्तर लगातार बढ़ने पर आसपास 3 गांव खाली कराए। लेकिन अभीतक नदी पर बनी झील के मुहाने को खोलने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई प्रयास अभीतक शुरू नहीं हो पाए।