रफीगंज कांग्रेस कार्यालय में रविवार को दोपहर दो बजे राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंचायती राज संगठन कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित की गयी। जिसमे सर्वसम्मति से बलिगांव पंचायत के उपसरपंच राणा रंग बहादुर सिंह को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्हे कार्यो एवं नीतियो को जन- जन तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया।