गांधी चौक में रविवार की शाम 5 बजे लगभग भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में कांग्रेस-आरजेडी की संयुक्त रैली में पीएम के स्व. माता जी पर टिप्पणी के विरोध में पुतला फूंका गया।