चाचौड़ा थाना के नेशनल हाईवे 46 के कोटरा गांव पर 7 सितंबर को अज्ञात बहन ने गायों को रौंद दिया, मौके पर 12 गायों की मौत होना बताया गया है। नाराज लोगों ने चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गायों के इंतजाम का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने चक्का जाम हटाया। कलेक्टर ने गायों की व्यवस्थाओं को लेकर वीडियो जारी कर आदेश दिए।