अखिल भारतीय रजक महासंघ द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार दोपहर 03 बजे विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन पथनवाली माता मंदिर पर किया गया। सर्वप्रथम सभी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद एवं स्वच्छता अभियान के जनक राष्ट्रसंत गाडगे महाराज जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।