कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को पटना पहुंचेंगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान ने गुरुवार की दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका गांधी पटना में दोपहर 12 बजे महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसमें आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, जीविका दीदी समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं भाग लेंगी।