गांगड़तलाई कस्बे में एक युवक ने बुधवार सुबह में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और युवक सुभाष पिता मुनिया की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद शव परिजनों को सुपर्द किया।