सीहोर: शहर के गज स्थित सुदामा नगर में भगवान गणेश जी के आगमन हेतु पंडाल का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे। स्थानीय पार्षद भी भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधि विधान से भूमि पूजन किया गया।