निंबाहेड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बडौली माधोसिंह में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने सद्भावना दिवस मनाते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने उनके योगदान को याद किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।