राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन के उपलक्ष में आज शनिवार सुबह 7 बजे विधायक अभिमन्यु पुनिया के निर्देशानुसार नव नियुक्त नगर अध्यक्ष संजीव सोनी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।