चंबा-जोत मार्ग पर इंडस्ट्रियल एरिया सुल्तानपुर के समीप भूस्खलन से मुख्य मार्ग बंद पड़ गया है। मार्ग बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया है। यह रास्ता उस वक्त बन्द हुआ जब कुछ लोग अपना कामकाज निपटा कर अपने घर तो वहीं कुछ लोग मिंजर मेला देखने जा रहे थे। इसी बीच भूस्खलन के चलते मुख्य मार्ग बंद हो गया और अब लोग रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं।