अम्बाह में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंगलवार नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर महर्षि की तस्वीर विराजमान थी। श्रद्धालुओं ने फूलों से स्वागत किया और जयघोष गूंजते रहे। भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन हुआ। यह पर्व सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश लेकर आया।