पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर विद्यालय के छात्राओं को जागरूक करने को लेकर पिछले कई दिनों से संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को दोपहर 2 बजे बरमसिया स्थित विद्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। आपराधिक गतिविधियों कैसे बचना चाहिए।