13 सितंबर शनिवार 4 बजे ऐचोली में स्थित एक बारात घर में उत्तराखंड क्रांति दल के नगर अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने वार्ता के माध्यम से बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा। राम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड को बीजेपी और कांग्रेस ने बारी बारी से लूट मचाई है। प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। अब प्रदेश की जनता इन दो दलों को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।