ग्राम पंचायत नाल्टी के तहत आने वाले जंगल रोपा क्षेत्र में गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार से इसकी शुरुआत की गई। क्षेत्र में भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई तथा आयोजन स्थल पर हवन यज्ञ किया गया। रात को सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा। सामूहिक सहयोग से संचालन किया जा रहा है।