Download Now Banner

This browser does not support the video element.

चंदौली: चंदौली जिले में एक बार फिर बाढ़ का कहर, बबुरी थाना क्षेत्र में चंद्रप्रभा नदी उफनाई, घरों में घुसा पानी

Chandauli, Chandauli | Aug 24, 2025
चंदौली जिला इस महीने में दूसरी बार बाढ़ की चपेट में आ गया है। अभी हाल ही में गंगा नदी उफनाई थी तो सकलडीहा तहसील क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। गंगा नदी शांत हुई तो अब चंद्रप्रभा नदी ऊफान पर आ गई है। लगातार नदी में जलवृद्धि के कारण बबुरी थाना क्षेत्र में बाढ़ के संकट के बादल मंडरा रहे है। रविवार शाम 5:00 बजे तक कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे।
Read More News
T & CPrivacy PolicyContact Us