आगरा से करवा चौथ का अनोखा वीडियो वायरल हुआ है। रामबाबू निषाद नाम के युवक ने अपनी दो पत्नियों संग करवा चौथ का व्रत मनाया। दोनों पत्नियों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और रात में युवक ने दोनों को पानी पिलाकर व्रत खुलवाया। रामबाबू ने वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।