देवरी प्रखंड के अंतर्गत स्थित बैरिया टोला पांडेयभीठा में 55 वर्षीय मजदूर लक्ष्मण सिंह की ह’त्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण सिंह कल शाम मंगरी बाजार बरवाबाद गए थे, लेकिन उनका शव आज सुबह बरामद किया गया। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। मृतक की पत्नी ने ह’त्या की बात कही है।