रामगढ प्रखंड क्षेत्र के जतराटाड़ काचन में शुक्रवार दोपहर 3 बजे झारखंड आन्दोलकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता झारखंड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष दाउद केरकेटा ने की। बैठक में 19 सितंबर को सभी आन्दोलनकारियों से रांची चलने का आह्वान किया गया।