रामगढ़ क्षेत्र के गायघाट गेज पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिसके कारण दो दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सोमवार शाम 4 बजे गंगा का जलस्तर 59.060 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (57.615 मीटर) से काफी ऊपर है। बाढ़ के कारण आधा दर्जन स्कूलों व कालेजो में पढ़ाई बंद हो गई है।