ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार को भंडरिया प्रखंड मुख्यालय में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और धार्मिक झंडे लिए लोग नारे लगाते हुए क्षेत्र का भ्रमण किए। जुलूस प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद से निकलकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए भंडरिया इंदिरा गांधी चौक पहुचा