उनियारा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात कुएं में शव मिलने से सनसनी फेल गई। घटना के बाद मृतक रामनिवास रेबारी के परिजनों ने हत्या आरोप लगाया। वही रेबारी समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन से वार्ता के बाद रविवार को शाम 5 बजे बाद मृतक रामनिवास का पोस्टमार्टम किया गया।