Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Aug 30, 2025
सिदगोड़ा और जुगसलाई पुलिस ने छापेमारी कर कथित समाजसेवी चंदन यादव को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। चंदन यादव के खिलाफ वारंट था। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। वह पुलिस को छका रहा था। सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने शनिवार को 5 बजे बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि वह सिदगोड़ा में एक ठिकाने पर छिपा हुआ है। इसी के बाद छापेमारी की गई।